फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यातायात पुलिस के वाहन से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर यातायात पुलिस के वाहन से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। युवक के जेब से मिले कार्ड पर मदन गुप्ता निवासी मुंबई लिखा है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अपने वाहन से विकास भवन के समीप ओवरब्रिज से जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण उसकी बाइक से टक्कर हो गई। घटना में पुलिस जीप का पिछला गेट क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोटे होने के कारण वह अचेत हो गया। यह देख पुलिसकर्मी वहां से भागने का प्रयास करने लग। इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो बनाने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के ईएमओ डाॅ. अजय सिंह ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल राजेश कुमार ऐसी किसी घटना की जानकारी के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें