फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से वाराणसी आ रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
रितेश मिश्रा, फाइलफोटो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। छत्तीसगढ़ से ट्रेन से वाराणसी आ रहे युवक का शव शुक्रवार को छित्तमपुर गांव के पास मिला। दो दिन से लापता युवक की पहचान वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पूरनपट्टी निवासी रितेश मिश्रा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव निवासी ने ऋषभ मिश्रा ने बताया कि उनका भाई रितेश मिश्रा (37) छत्तीसगढ़ के उसलापुर रेलवे स्टेशन से वाराणसी आने के लिए 30 सितंबर को ट्रेन में सवार हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे उसने अपने भाई ऋषभ मिश्रा से फोन पर बातचीत की थी। उस समय रितेश ने बताया था कि वह जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है।
इसके बाद जब ऋषभ उसे ढूंढते हुए वाराणसी जंक्शन पहुंचा तो रितेश रेलवे स्टेशन पर नहीं मिला। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रेलवे के 139 नंबर पर भी सूचना दी गई। शुक्रवार को छित्तमपुर गांव के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त रितेश मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रितेश मिश्रा, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें