घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर ने भी बताया कि उन्हें युवक की मौत घर के अंदर गिरने से होने की जानकारी मिली है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।