फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के गुरेहूं गांव के ताल में बुधवार को एक युवक को अचेतावस्था में पाए जाने पर हड़कंप मच गया। परिजन युवक को स्थानीय सीएचसी लग गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त गांव निवासी अंशू राय के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बचाऊ राय के दो पुत्रों में छोटा अमिताभ उर्फ अंशु राय (19) सुबह नौ बजे के करीब घर से निकला था। उसके पिता बचाऊ पुत्री की विदाई कराने के लिए घर से सुबह सात बजे बलिया गए थे। इसी खेत में काम कर रहे लोगों ने ताल के पास अचेत अंशु को देख। शोर मचाने पर भीड़ लग गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का आधा धड़ नहर में व आधा बाहर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना की जानकारी होते ही पिता बचाऊ बेटी को बिना विदा कराए वापस लौट आए। युवक अपने बड़े भाई व पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। जवान बेटे की मौत पर मां राघो देवी व पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं अन्य परिजन भी सदमे में थे। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बारे में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें