फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में मंगलवार को एक 30 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 राजीव नगर निवासी कांता सोनकर बिसौरी गांव में पोखरे लेकर मछली पालन का काम करते हैं। होली त्यौहार को देखते उनका पुत्र राजू सोनकर (30) पोखरे के देख रेख करने गया था। इसी दौरान किसी तरफ वह पोखरे में गिर गया और पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया। ग्रामीणों ने उसके बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह शक को बाहर निकाला और कब्जे को में कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नगरवासियों सहित के आप पास के लोगों की पोस्टमार्टम हाऊस पर भीड़ लग गई। उक्त मृतक के पास दो लड़के और एक लड़की हैं। वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के करुण रुदन से वहां का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें