फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली के नेगुरा गांव के समीप नारायणपुर पंप कैनाल से निकली नहर की पटरी के किनारे मंगलवार की शाम तीन बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेगूरा गांव निवासी चंद्रशेखर का पुत्र रोशन (18) नारायणपुर पंप कैनाल की पटरी से ट्रैक्टर लेकर जसूरी गया था। जसूरी से वापस लौटते समय शाम तीन बजे गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में रोशन ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर जुटे लोगों ने रोशन को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके चलते यहां का माहौल गमगीन नजर आया। मृत युवक रोशन अपने पिता चंद्रशेखर के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। दोनों पुत्रों में सबसे होनहार और परिश्रमी था। उसकी मौत के बाद माता-पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। इस संबंध में चंदौली कोतवाली प्रभारी संतोष कमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें