फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टेबल पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
कमालपुर के हेतमपुर गांव में करंट से मृत संदीप शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार रात घर में रखे टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय संदीप शर्मा की मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार धानापुर स्थित नरौली घाट पर कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार रात संदीप शर्मा घर में टेबल पंखे के संपर्क में आ गए। उन्हें इस बात का आभास नहीं था कि पंखे में करंट उतर आया है। पंखे को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
संदीप शर्मा परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी नीतू शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा प्रतीक (10) और छोटा बेटा अर्पित (8) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार सुबह धानापुर स्थित नरौली घाट पर संदीप शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।
बिजली सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घरों में लगे बिजली उपकरणों, वायरिंग और अर्थिंग की नियमित जांच कराने की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बिजली विभाग से समय-समय पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की।
पुलिस को नहीं मिली थी सूचना
धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली। चूंकि परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है, इसलिए पुलिस के पास इस संबंध में कोई औपचारिक सूचना या शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें