फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आटा चक्की में करंट उतरने से युवक की मौत

विज्ञापन
कंदवा में वकील बिंद के मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के खुरहट गांव में शुक्रवार को सुबह आटा चक्की में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बिजली के कई उपकरण भी जल गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खुरहट गांव निवासी बचई बिंद का पुत्र वकील (29) गांव में ही आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे वह चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान पास में स्थित ट्रांसफाॅर्मर पर चूहा चढ़ गया। इससे आटा चक्की में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर वकील बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी गई। हादसे में चक्की की एमसीबी समेत बिजली के अन्य उपकरण भी जल गए। वकील की मौत से उसकी पत्नी खुशबू और पुत्री अंशिका समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि खुरहट में करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कंदवा में वकील बिंद के मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें