फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव के समीप सोमवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की सहायता से शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो युवक की शिनाख्त कटसिला गांव निवासी रमेश राजभर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था।
विज्ञापन

कटसिल गांव के गोपाल राजभर का पुत्र रमेश राजभर (35) पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार को दोपहर में घर से अचानक कहीं चला गया। कुछ देर बाद परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन में लग गए। ग्रामीणों ने शाम के चार बजे के करीब पौरा रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। शव को परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें