फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड को मिली जिम्मेदारी

Fri, 06 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला इकाई की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


साथ ही सपा सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार की भी रणनीति बनी। अंत में जिलाध्यक्ष सुदामा यादव ने संगठन की मजबूती के लिए जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए अध्यक्षों के नाम घोषित किए।


उन्होंने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए अब्दुल रज्जाक, चकिया के लिए मोहम्मद इलियास अहमद, सकलडीहा के लिए धर्मेंद्र यादव तूफानी तथा सैयदराजा क्षेत्र के लिए सदानन्द यादव को अध्यक्ष नामित किया। नवनिर्वाचित विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे समाजवादी पार्टी और संगठन हित में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की सपा सरकार द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। गांव के गरीब लोगों को योजनाओं के बारे में बताए और उसका लाभ दिलाने में उनकी मदद करें।

कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन और पार्टी को बल मिलेगा। इस मौके पर पिंटू यादव, रौशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें