फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक की लाठी से पिटाई, पांच के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के समीप एक रेस्टोरेंट के बाहर मनबढ़ों ने शुभम पांडेय नामक युवक की लाठी से पिटाई कर दी। राकेश ने रेस्टोरेंट के भीतर जाकर जान बचाई। युवक के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ के अनुसार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रत्याशी का पुत्र है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार के रहने वाले पीड़ित शुभम पांडेय ने बताया कि रविवार की रात लगभग दस बजे जिला अस्पताल के समीप एक रेस्टोरेंट में अपने मित्र की पुुत्री के जन्म दिन पर गए थे। वहां से खाना खाकर बाहर निकले तो

भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े चुके ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह निवासी फुटिया ने अपने साथी सौरभ सिंह निवासी गोरारी, आलोक सिंह निवासी धूरीकोट, वैभव सिंह निवासी गोरारी, गुड्डू यादव निवासी जसौली के साथ लाठी से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आ गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने रेस्टोरेंट में जाकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। बाद में लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें