फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे मंत्री अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा । बाजार में लगे जाम में सोमवार को वाराणसी जा रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का काफिला 40 मिनट तक फंसा रहा। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मार्ग खाली कराया। तब मंत्री रवाना हुए। सड़क को चौड़ी करने के कार्य में लगे वाहनों को वनवे पर खड़े कर देने के कारण जाम लगा था। कार्यदायी संस्था की इस लापरवाही पर मंत्री ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सकलडीहा में सड़क को चौड़ी करने के लिए एक ओर की सड़क ढाल दी गई है। इससे सड़क वनवे हो गया है। निर्माण कार्य में लगे वाहनों को इसी वनवे पर खड़ा कर दिया जा रहा है। इससे सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चहनिया, कमालपुर, धानापुर और चंदौली जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने आवास से वाराणसी जाने के दौरान इसी जाम में फंस गए। मंत्री अनिल राजभर एक मेडिकल की दुकान पर जाकर बैठ गए। करीब 30 मिनट तक जाम समाप्त नहीं हुआ तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और वनवे पर वाहन खड़े करने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने 40 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। तब मंत्री वाराणसी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें