फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेड़ से लटकती मिली लाश...हाथ पर लिखा था चिन्नम्मा, युवक के दक्षिण भारत के होने की चर्चा; पहुंची पुलिस

Wed, 15 Apr 2026 01:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
माैके पर छानबीन करती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक का शव बबूल के पेड़ पर पतली रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। आसपास के लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर जलीलपुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक के शरीर पर मिले कुछ संकेतों के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक के हाथ और गले में सफेद धातु का कड़ा और सिकड़ी मिली है। इसके अलावा उसके हाथ पर ‘चिन्नम्मा’ नाम का टैटू भी पाया गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह दक्षिण भारत का रहने वाला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों के साथ-साथ अन्य जिलों में भी युवक की पहचान के लिए सूचना भेजी जा रही है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है, ताकि घटना का सही खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें