फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने आया युवक लतीफशाह कुंड में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली अंतर्गत लतीफशाह बीयर पर पिकनिक मनाने आया एक युवक शनिवार की देर शाम नहाते समय कुंड में डूब गया। युवक मिर्जापुर जिले के जमुआ बाजार का रहने वाला अमन मोदनवाल (20) है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक युवक का पता नहीं चला। घटना के बाद वहां हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात से हो रही बारिश के चलते लतीफशाह बांध के ऊपर से पानी गिरने लगा है। प्रकृति की नैसर्गिक छटा को देखने सैलानियों की भारी भीड़ जुट रही है। सुबह से लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहा। इसी बीच मिर्जापुर जिला के जमुआ बाजार से चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया अमन मोदनवाल (21) बांध के नीचे कुंड में दोस्तों के साथ नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। पानी से बाहर निकल कर दोस्तों ने घटना की जानकारी बांध के आसपास एकत्र लोगों और पुलिस को दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी।किया कोतवाली पुलिस निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें