फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को लेकर धरने पर बैठा युवक, पुलिस ने कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर(चंदौली)। थाना क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी एक व्यक्ति पारिवारिक कलह से ऊबकर शुक्रवार को अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ शहीद पार्क में धरने पर बैठ गया। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस धरनारत व्यक्ति को उसके परिवार के साथ थाने ले आई। जहां पुलिस ने उसके परिवार वालों को बुलाकर आपसी रजामंदी से सुलह समझौता कराकर मामले का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन

धानापुर कस्बा निवासी धर्मेद्र का अपनी माता से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। धर्मेद्र के अनुसार उसने इसकी शिकायत थाने से लेकर कई अन्य जगहों पर की लेकिन उसकी किसी ने भी एक न सुनीं। शुक्रवार को धर्मेन्द्र अपनी पत्नी साधना देवी व तीन पुत्रियों राधा (08), रंजना (06) व दस माह की सपना के साथ कस्बा स्थित शहीद पार्क में धरने पर बैठ गया। इसके बाद मामला बढ़ता देख दोपहर लगभग एक बजे धानापुर पुलिस शहीद पार्क पहुंची और पूरे परिवार को उठाकर थाने ले आई। जहां पुलिस ने धर्मेद्र की मां को बुलाकर आपसी रजामंदी से सुलह समझौता कराकर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें