फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः मनबढ़ ने युवक को गोली मारी

Sun, 06 Oct 2019 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पीपी सेंटर में भर्ती गोली से जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सहजौर गांव में रविवार की रात मनबढ़ ने विवाद के बाद युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी। घटना के बाद लोगो ने उसे राजकीय महिला चिकित्सालय (पीपी सेंटर) में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिये रेफेर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मुग़लसराय कोतवाली के सहजौर गांव निवासी रामफल यादव (30) का रविवार की रात लगभग आठ बजे संजय चौहान नामक युवक से कैथापुर गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस दौरान दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। रामफाल के अनुसार विवाद के बाद वह सहजौर गांव चला आया। अभी वह अपने गांव में कुछ लोगों से बात कर ही रहा था तभी संजय वहां पहुंच गया और तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली रामफल के जांघ में लगी।

गोली लगने के बाद आनन फानन में ग्रामीण उसे लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय ले आये। घायल युवक के अनुसार आरोपी जुए के खेल में पत्ती सेट करने का काम करता था। वही सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी फ़ोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि गोली युवक के जांघ में लगी है। युवक को चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें