फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

Tue, 25 Nov 2025 01:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में शराब की दुकान के पास विवाद में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगाई-काजीपुर रोड स्थित शराब की दुकान के पास शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। इसमें कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे युवक का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। शुरुआत में पुलिस घटना को सड़क हादसे में मौत का मामला मानकर जांच कर रही थी। बाद में मृतक के पिता रामबलि से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के सोगाई के रहने वाले छोटू सिंह (21) व विनायक सिंह (23) का थाना क्षेत्र के सोगाई-काजीपुर रोड के मार्ग पर रात 11:30 बजे के करीब एक शराब की दुकान के करीब दोनों का कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने लाठी-डंडों और शराब की बोतल से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, तीन दिन पहले हुआ था गायब
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीओ के अनुसार शुरू में जब पुलिस वाले अस्पताल पहुंचे तो वहां भर्ती छोटू सिंह की मौत हो गई थी। वहीं विनायक सिंह ने बताया कि एक ट्रक से टक्कर में वे लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर देंवेंद्र कुमार ने बताया कि जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और परिवार वालों से बातचीत की गई तो जानकारी हुई कि युवक की लाठी डंडे से पिटाई के चलते मौत हुई है। मृतक युवा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें