फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Murder: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट- पीटकर हत्या, पिता का आरोप- प्रेमिका के बुलाने पर गया था

Sat, 22 Mar 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News : चंदौली जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, उसके परिजनों ने युवक को पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में बृहस्पतिवार की आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला। आरोप है कि प्रेमिका ने बुलाया था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
युवक के मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि उसकी एक युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी, उसी ने रात में मिलने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती के माता-पिता सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, पिता ने अपहरण कर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

क्षेत्र के सराय बंधवापर गांव निवासी छोटेलाल राम का पुत्र पवन कुमार (20) सोनहुला स्थित कॉलेज में दसवीं का छात्र था। हाल ही में उसने बोर्ड की परीक्षा दी थी। वह चेन्नई स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परीक्षा देने के लिए घर आया था। 22 मार्च को उसे चेन्नई जाना था। बृहस्पतिवार की आधी रात को वह घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह खेत में अर्धनग्न हाल में उसका शव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें