फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोस्त को बचाने के प्रयास में गंगा में गिरकर युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर निवासी राजू गुप्ता (25) शुक्रवार की शाम दो दोस्तों के साथ बलुआ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। इस दौरान उसका दोस्त रंजीत गंगा में डूबने लगा। उसको बचाने के लिए राजू ने हाथ बढ़ाया तो रंजीत बाहर निकल आया लेकिन पैर फिसलने से राजू गंगा में गिर गया। उसे डूबता देख दोनों दोस्त भाग गए। बाद में लोगों ने राजू के कपड़ों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली तो परिजनों को जानकारी हुई। एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अगस्तीपुर निवासी राजू गुप्ता कबाड़ का कारोबार करता था। शुक्रवार की दोपहर में अपने बच्चों का कपड़ा खरीदकर लाया। इसके बाद शाम को अपने दो दोस्त हसनपुर निवासी दशमी राम और फुलवरिया निवासी रंजीत राम के साथ बलुआ घाट पर गंगा स्नान करने चला गया। नहाते समय उसका दोस्त रंजीत गंगा में डूबने लगा। उसको बचाने के चक्कर मे राजू गुप्ता का पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। यह देख दोनों दोस्त मौके से भाग गए। वहीं, रात में राजू नहीं पहुंचा तो परिजन गांव में लोगों से उसके बारे में पूछताछ करने लगे।
उधर, घटना के बाद घाट पर पहुंचे लोगों ने राजू के कपड़ों के फोटो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने राजू के घर वालों को इसकी जानकारी दी। रात में घाट पर पहुंचे राजू के भाई ने उसके कपड़े देख पहचान की। वहीं, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र भी मौके पर पहुंचे और पुलिस युवक की खोजबीन करने लगी। शनिवार एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में लगी रही लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने कहा कि गंगा में युवक की खोजबीन के लिए टीम लगाई गई है। वहीं, उसके दोस्तों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें