फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अगले सप्ताह जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची अगले हफ्ते जारी करेगा। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कम होने कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटने का अनुमान है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की सर्वे रिपोर्ट के साथ 248 विद्यालयों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। इसके आधार पर 86 से 87 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद है। पिछले सत्र के मुकाबले इस साल 1494 विद्यार्थियों की संख्या कम है। पिछले साल कक्षा नौ से 12 तक एक लाख 21 हजार 934 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इस सत्र में यह संख्या एक लाख 20 हजार 440 है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 59,997 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा में 30,852 विद्यार्थियों में 15,591 बालक और 15,261 बालिकाएं शामिल होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा में कुल 29,145 विद्यार्थियों में 15,134 बालक और 14,011 बालिकाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


वर्जन

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी चल रही है। जिले के 248 विद्यालयों के भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। अगले हफ्ते परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की उम्मीद है। - दल सिंगार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें