फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के भट्पुरवा गांव के समीप सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भदौलिया गांव निवासी गुप्तेश्वर (25) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भट्पुरवा गांव के पास सामने से आ रही दूसरे बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान गुप्तेश्वर की मौत हो गई। हादसे में घायल दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें