कंदवा। चिरईगांव में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित मां रेहड़ा भगवती मंदिर के स्टोर रूम के लोहे का दरवाजा तोड़कर सोमवार की रात चोर पीतल के बर्तन और घंटे उठा ले गए। जाते समय वे मंदिर में लगे सीसी कैमरे का डीवीआर भी ले गए।
चोरी की जानकारी मंगलवार की भोर में चार बजे तब हुई जब पुजारी अरविंद पांडेय और व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह व अन्य लोग सफाई और आरती-पूजन के लिए पहुंचे। पुजारी की सूचना के बाद भाजपा नेता मृत्युंजय नागवंशी ने पुलिस को सूचना दी। गांव में कर्मनाशा नदी के किनारे करीब 500 वर्ष पुराना मां रेहड़ा भगवती मंदिर स्थित है। सोमवार की रात चोर पीतल के बर्तन और मंदिर में लगे करीब 15 किलोग्राम के दो घंटे चुरा लिए। वे सीसी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पुजारी ने बताया कि रात नौ बजे वे मंदिर बंद कर बर्तन और घंटे को सही सलामत छोड़ कर घर लौटे थे। सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।