फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली विभाग की लापरवाही, छत से होकर गुजरा था 11 हजार वोल्ट का तार; चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli Latest News: चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के लालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक छत पर कुछ काम कर रहा था, इसी दौरान वहां से गुजरे हाई वोल्टेज तार से उसका हाथ छू गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक छत पर कुछ काम कर रहा था। बिजली विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार छत से होकर गुजरा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
चकिया कोतवाली के लालपुर गांव निवासी नागेश्वर के घर के ठीक ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। नागेश्वर के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को तार हटाने के लिए आवेदन किया था। बावजूद इसके तार नहीं हटाया गया। इसी बीच शनिवार की सुबह नागेश्वर का पुत्र शिवम (20) किसी काम से छत पर गया था। वह काम कर रहा था, इसी बीच उसका हाथ हाईटेंशन तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवार में मचा कोहराम
आनन- फानन परिवार वालों ने उसे किसी तरह तार से छुड़ाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में सीओ चकिया राजीव सिसौदिया ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें