चंदौली। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लघु सिंचाई विभाग की ओर से चेकडैम और तालाब पर भू-स्तरीय सिंचाई सुविधा के लिए ट्राॅली माउंटेड दो एचपी सोलर पंप की स्थापना के लिए कुल 12 सेट स्थापित किए जाएंगे।
इसके लिए सोलर पंप की लागत 1.71 लाख 716 रुपये और ट्रॉली लगाने पर 78 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें सोलर पंप पर 60 प्रतिशत और ट्रॉली पर 90 फीसदी रुपये का अनुदान मिलेगा।
इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई रामजी सिंह ने बताया कि योजना में कुल 12 लक्ष्य के अनुसार चेक डैम, तालाब पर भू-स्तरीय सिंचाई सुविधा के लिए इच्छुक लाभार्थी, कृषक अनुदान धनराशि के अतिरिक्त कृषक अंश धनराशि 79 हजार 186 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लघु सिंचाई विभाग में जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पंप का आवंटन किया जाएगा।