फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: योगशाला, ओपेन जिम और बैडमिंटन कोर्ट बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर स्थित पार्क में योगशाला, ओपेन जिम और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। पं. दीनदयाल आदर्श नगर योजना के तहत एक करोड़ रुपये से आधुनिक व्यवस्थाओं से पार्क को सुसज्जित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन टेंडर की प्रकिया पूरी कर जल्द काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों की सहमति से नगर में 39 हजार स्क्वायर फीट में पार्क निर्माण की योजना तैयार की गई थी, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। पं. दीनदयाल आदर्श नगर योजना के तहत एक करोड़ से बनने वाले पार्क में योगशाला, ओपेन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, फाउंटेन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, गार्ड रूम, पंप रूम और शौचालय समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में प्रकाश की व्यवस्था, टहलने के लिए पाथवे का निर्माण कराने के साथ पौधे लगाए जाएंगे। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक कैलाश आचार्य के प्रयास से आधुनिक पार्क की योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि 39 हजार स्क्वायर फीट में आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें