फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16 से 21 जून तक सभी ब्लॉकों में होंगे योग के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए 16 से 21 जून तक जिले के सभी ब्लॉकों में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग दिवस पर 21 जून को मुख्य कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नीरज ने बताया कि योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की शुरुआत 15 जून को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक उद्घाटन समारोह से होगी। जिसमें योग के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, अधिकारी व आम नागरिक भाग लेंगे। इसके अलावा 16 से 21 जून तक सभी ब्लॉकों में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीआईओएस एवं बीएसए को सभी विद्यालयों में योग सत्र एवं प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया। ताकि बच्चों में योग के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़े। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है, जो मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें और उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को योग दिवस से संबंधित तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिया। सीडीओ आर जगत सांई ने मुख्य कार्यक्रम के साथ ही सभी ब्लाॅकों में योग कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक रतन वर्मा, सीएमओ डॉ. वाईके राय, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, डीडीओ सपना अवस्थी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें