फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की चाहत में योगाभ्यास

Wed, 22 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
योगा करते एनसीसी कैडेट्स।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग पीठ की ओर से पूरे जिले में अलग अलग स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। इसमें हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर योगाभ्यास किया। अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी इस तरह के आयोजन कराए। 
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ की ओर से नगर के राम लक्ष्मी लान में आयोजित जिला स्तरीय योग शिविर की शुरुआत अतिथि डॉ. डीपी सिंह, समाजसेवी महेश जायसवाल, इंद्रजीत शर्मा, पीठ के जिला संयोजक राजेश योगी, योग गुरु विमान दत्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। नीलमणि प्रकाश एवं शिशिर कुमार ने आसन, प्राणायाम कराया, जबकि संजय आर्य ने जल नेती और सूत नेती का प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामप्रकाश शाह, राजू सेठ, प्रकाश यादव, बल्ली चौहान, संतोष जायसवाल आदि रहे। पतंजलि योग पीठ महिला समिति की ओर से केंद्रीय विद्यालय में योगा कराया गया। सविता जी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। 
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमपाल, अनिता, बेबी, भारती मिश्र, मधु मिश्र, राजकुमारी सिंह, अनुराधा, सुषमा पांडेय आदि रहे।  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के सुभाष पार्क में जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की देख रेख में योगाभ्यास किया गया। कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्था मीडियाकाम एकेडमी में आर्य समाज से आयी अंजु  गुप्ता की देख रेख में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर एसएन ताबिश, वैशाली,  मीनू, निधि, जाफरीन, गौरव, चरन, साहब, सत्यप्रकाश तिवारी, सुमित जेटली,  अजय कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें