फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Tue, 21 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
दीवार गिरने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
विद्यालय के क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के एकौनी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय के पास खड़े होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चेताया कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

एकौनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बाउंड्रीवाल की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के पास खड़े होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का कहना रहा कि विद्यालय में लगा हैंडपंप भी खराब है। इसके चलते गर्मी में बच्चों को प्यास बुझाने के लिए गांव में जाना पड़ता है। इस दौरान शिवानंद दुबे, संतोष दुबे, श्रृषिमुनी दुबे, तारा देवी, शशिकला, कुलवंति, तारामुनी, रमाकांत, भग्गनराम आदि रहे।
विज्ञापन

 फेकू, अर्जुन, संजय आदि     शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें