फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पचासे के जुलूस में गूंजा या हुसैन अलविदा

विज्ञापन
दुलहीपुर में पचासे का जुलूस निकालते मु​स्लिम बंधु। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुलहीपुर। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद में बृहस्पतिवार को पचासे का जुलूस निकाला गया। जुलूस दुलहीपुर के हकीम साहब के इमाम बारगाह से उठ कर कर्बला में समाप्त हुआ। जुलूस में या हुसैन अलविदा गूंजता रहा।
विज्ञापन


इसके पूर्व आखरी मजलिस में कैसर हुसैन नजफी ने कहा कि इमाम हुसैन ने दिन और इस्लाम के लिए अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी दी। यह हमेशा लोगों के दिल में बसी है। जुलूस में अंजुमन सजादिया असगरिया के सदस्यों ने नौहा खानी की। जुलूस में जगह जगह शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम कियया गया। वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जुलूस में हाजी समर हसन हुसैनी, यासिर जाफरी, यावर जाफरी, कासिम जाफरी, फैजी जाफरी, राहिब जाफरी, दबीर जाफरी, काशिफ जाफरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें