फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक्सईएन की पहल, पांच की जगह 18 घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। विद्युत वितरण खंड-3 सकलडीहा के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार की पहल पर पांच से बढ़कर अब 18 घंटे बिजली मिल रही है। खेती किसानी के पीक ऑवर में किसानों को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उनकी पहल पर अब अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को सात अगस्त तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। अभी उपकेंद्र के सात फीडर से जुड़े 100 गांवों को 18 घंटे बिजली मिलने लगी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा था। पिछले दो माह से दिन-रात मिला कर केवल पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। लोग ओवरलोड, लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज व अनियमित विद्युत कटौती की समस्या से परेशान हैं। विद्युत निगम की लापरवाही से लोग जहां उमसभरी गर्मी में बेहाल थे। वहीं किसान सिंचाई और रोपाई के लिए पानी की समस्या से जूझ रहे थे। समाधान के लिए एक्सईएन ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के साथ उपकेंद्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद आश्वासन दिया है कि अमड़ा विद्युत केंद्र से 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। फिलहाल यह व्यवस्था सात अगस्त तक के लिए की गई है।

किसानों के कोट.....

दो माह से मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही थी। उसमें भी कई बार ट्रिपिंग होती थी। दो दिनों से करीब 10-11 घंटे ही बिजली मिल रही है इसके लिए वोल्टेज में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

रमेश राय, पई।

ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और कम बिजली आपूर्ति के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। इससे ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहा था। पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था में सुधार है। प्रवीन, भदखरी।

दो माह से बिजली बहुत कम मिल रही थी। पांच से छह घंटा बिजली मिलना भी मुश्किल था। उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। अभी 18 घंटे बिजली मिल रही है। डब्लू सिंह, एकौनी।

दो माह से लो वोल्टेज के चलते सबमर्सिबल पंप तो दूर पंखा भी ठीक से नहीं चल पा रहा था। सिंचाई बाधित हो रही थी। एक्सईएन की पहल के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। रतन सिंह सिकठा


कोट.....

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से असना और विश्वबैंक फीडर को जोड़ा जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार होगा।-विपिन कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, सकलडीहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें