फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त

Fri, 16 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां आदि शक्ति का पूजन अर्चन करने के लिए गुरुवार को नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में काफी भीड़ रही । शक्ति के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी का दर्शन करने के लिए लोग सुबह से मंदिर में पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


 महिलाओं ने देवी गीत गाकर देवी की आराधना की।

जनपद सहित नगर में शारदीय नवरात्र की धूम है। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन करने के लिए भक्त मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं।

 नगर के जीटी रोड स्थित मां काली, गल्लामंडी स्थित मां दुर्गे, रविनगर स्थित काली मंदिर व अन्य मंदिरों में भक्त नहा धोकर सुबह से ही फूल, माला, घी व अगरबत्ती के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


जहां कतारबद्ध होकर पूजन अर्चन करने के बाद आशीर्वाद गृहण किया। उधर नवरात्रि के अवसर पर बुधवार की रात में काली महाल स्थित मां काली के श्रृंगार के उत्सव में भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

 जिसमें गायक कलाकारों ने मां के चरणों में समर्पित गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने एक से एक देवी गीत गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें