सपा जिला इकाई की ओर से सदर विकास खंड के सेक्टर नंबर 2 व 3 में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें
सेक्टर नंबर 2 से समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अरविंद यादव के
समर्थन में बनौली चट्टी और सेक्टर नंबर 3 से वंशराज पासवान के समर्थन में
जगदीशपुर में कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। कहा कि सपा समर्थित
प्रत्याशियों का कार्यकर्ता सहयोग करें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद
रामकिशुन ने कहा कि बडे़ उद्देश्य के लिए छोटे उद्देश्य का त्याग कर देना
चाहिए। पार्टी सर्वोपरि है, इससे बड़ा कोई नहीं है।
प्रदेश सरकार जिले के
विकास के लिए हमेशा अग्रसर रही है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं
है। आज जो जिले के विकास हो रहे हैं, वह समाजवादी सरकार की देन हैं।
जो भी
जनपद के व क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग होगा। कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि
भरपूर सहयोग करेंगे। बबुरी क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास रहेगा। यह
भी प्रयास होगा कि जल्द बबुरी ब्लाक के रूप में विकसित हो।
पूर्व
विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि सिंचाई सहित तमाम ऐसी योजनाएं समाजवादी
पार्टी की सरकार ने जिले के विकास के लिए किये हैं। सिंचाई सहित तमाम ऐसी
योजनाएं आज लोगों के हित में कारगर साबित हो रही हैं। पंचायत चुनाव जिले के
विकास के लिए कड़ी बनेगा।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सपा
समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन कर कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में अहम
भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राममूरत मेठ, चिंटू सिंह, अलियार पटेल,
हरिनारायण पासवान, मनीश यादव, अखिलेष आदि मौजूदरहे। संचालन संयुक्त रूप से
राणा प्रताप सिंह पटेल जीउत विश्वकर्मा ने किया।