फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गीतों से माता कूष्मांडा की आराधना की

सार

पीडीडीयू नगर में शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। भक्त सूर्योदय से पहले विभिन्न मंदिरों में एकत्र हुए और दिनभर भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को माता के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना हुई। देवी मंदिरों में महिलाओं ने मां कुष्मांडा की आरती उतार देवी गीतों से आराधना की।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार सहित अन्य देवी मंदिरों में सूर्योदय से पहले से ही भक्त पहुंचने लगे।
इसी तरह रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी स्थित काली मंदिर, गया कॉलोनी, प्लांट डिपो, डीजल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी सहित सभी मंदिरों पर भी भक्तों ने पहुंच कर माता के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। दिन भर माता के मंदिर जयकारे से गुंजते रहे।
विज्ञापन

जिन पंडालों में माता की प्रतिमा स्थापित गई है वहां भी विधि विधान से माता शेरेवाली, माता लक्ष्मी, सरस्वती, गौरीनंदन गणेश और कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना की गई। नगर के चतुरभुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को भी माता के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया। इस दाैरान माहाैल काफी भक्ति मय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें