मां गंगा की अविरलता के लिए साध्वी सविता वन देवी ने सावन के अंतिम सोमवार
को कैली भूपौली स्थित उद्धोब्रह्म आश्रम से भूमि पर लेटकर सात किलोमीटर की
दूरी स्थित महरौड़ी स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर पहुंच कर दर्शन पूजन किया।
्र इस दौरान साध्वी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने साध्वी के साथ में यात्रा की।
पूर्व
घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह पांच बजे साध्वी ने दंडवत यात्रा आरंभ की।
पूजन अर्चन के बाद यात्रा शुरू हुई । इस मौके पर साध्वी सविता उर्फ वन देवी
ने कहा कि केंद्र सरकार गंगा के अविरलता पर गंभीर हुई है लेकिन इसके लिए
हम सभी को जागरूक होना होगा।
यात्रा में पप्पू यादव, बबलु यादव, रामइकबाल,
हलचल बाबा, विजय गुप्ता, संजय सैदपुरी, सतीश सिंह, जयप्रकाश तिवारी, मीना
तिवारी, विजयनरायन सिंह, शैलेन्द्र, फूलबासी, सीमा, सुमन, सोनी, श्यामरथी,
चंद्रावती, बदामी, श्याम दुलारी, उर्मिला, शकुंतला, सुशीला, कंचन, रामजी
यादव आदि रहे।