फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे

Wed, 14 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदि शक्ति उपासकों के महापर्व शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


वहीं घरों में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर नौ दिनों के लिए मां दुर्गा का आह्वान किया। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद पुरोहितों के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती  का पाठ किया और आदिशक्ति की आरती उतारी। इस क्रम में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया।


शारदीय नवरात्र की तैयारी वैसे तो पहले से ही शुरू हो गई थी।


मंगलवार की सुबह भक्तों ने स्नान ध्यान के बाद कलश स्थापन कर नवरात्र पूजा का संकल्प लिया। पुरोहितों के आने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया और मां दुर्गा का आह्वान कर शोडषोपचार विधि से पूजन अर्चन की। इसके बाद  दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन


यही नहीं इस दिन किसी ने एक दिन तो किसी ने नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। जिन घरों में कलश स्थापित नहीं हुई वहां की व्रती महिलाओं ने समीपवर्ती देवी मंदिरों पर पहुंच कर माता रानी के पूजन अर्चन कर अभिष्ट की कामना की।


नगर के नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, मानसनगर, गया कालोनी, आरपीएफकालोनी, सेंट्रल कालोनी, प्लांट डिपो सहित अन्य कालोनी के मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी।
विज्ञापन



जीटी रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने काली मंदिर पर तो सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। लोगों ने नारियल, चुनरी, फूल, प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान दिन भर भक्तों द्वारा मां के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें