शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में बलुआ घाट पर पश्चिम वाहिनी गंगा में डुबकी लगाई।
इसके
पश्चात दान कर श्रद्धालुओं ने देवालयों ने दर्शन पूजन किया। मंगलवार की
भोर से ही बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम शुरू हो गया, जो
दिन में दो बजे तक चलता रहा।
विभिन्न वाहनों से गंगा घाट पर सोमवार की
रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था।
इस दौरान बलुआ
बाजार में काफी चहल-पहल दिखी। मदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
क्षेत्र के चकिया बिहारी गांव स्थित मां बंगला देवी मंदिर, महडौंरी गांव
स्थित कांवर मंदिर तथा रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ में देर शाम तक भक्तों
का रेला लगा रहा।
लोंगों द्वारा फूल माला, नारियल, चुनरी आदि की खरीदारी की
गई।
नवरात्र के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कई देवी मदिरों में भजनकीर्तन व
सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामपुर गांव स्थित मां राजेश्वरी
दुर्गा मंदिर में अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो पूरे नवरात्र तक चलता
रहेगा।
वहीं सप्तमी के दिन मंदिर की तरफ से सौ कुवांरी कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही दान दिया जाएगा।