फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर दिया धरना 

Wed, 20 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
धरना देते तहसीलदार
विज्ञापन
 ग्रेड पे बढ़ोत्तरी संबंधी दो सूत्री मांगों को लेकर जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। कहा कि लंबित मांगों के पूरा न होने से तहसीलदार और नायब तहसीलदार निराश हैं। कार्य बहिष्कार के चलते लगभग तीस लाख रुपये के राजस्व का कार्य बाधित रहा, वहीं तहसील दिवस में भी इसका प्रभाव दिखा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्रा ने कहा कि संघ विगत कई वर्षों से समय-समय पर नायब तहसीलदार ग्रेड पे 4200 से उच्चीकृत कर 4800 किए जाने और 16 वर्ष की सेवा वाले तहसीलदारों को द्वितीय एसीपी के रूप में ग्रेड पे 6600 दिए जाने की मांग करता चला आ रहा है। इसके लिए कई प्रत्यावेदन भी प्रस्तुत किए गए लेकिन दोनों मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। इससे प्रदेश की सभी तहसीलों में कार्य कर रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदार हताश हैं। विरोध स्वरूप तहसीलदार और नायब तहसीलदार विगत पांच जुलाई से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी, राकेश कुमार, बृजेश सिंह, राजाराम, सुक्रमा प्रसाद, वीरेंद्र राय, सुनील श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें