फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने किया काम बंद

Thu, 12 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
फैक्टरी के सामने प्रदर्शन करते मजदूर।
विज्ञापन
नियामताबाद (ब्यूरो)। औद्योगिक क्षेत्र में धागा बनाने वाली दो कंपनियों के श्रमिकों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग करते हुए बुधवार की सुबह काम बंद कर दिया। यही नहीं श्रमिकों ने कंपनी के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। देर शाम तक कंपनी के मैनेजर और मजदूरों के बीच वार्ता हुई लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। 
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें दो सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बारह घंटे के लिए मजदूरी दी जा रही है। सप्ताह में उन्हें छुट्टी भी नहीं मिलती है। फैक्टरी में काम के दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष पांडेय, नंदलाल सिंह, रामनिवास सैनी, रमाशंकर सिंह, रामू, जटाशंकर  तिवारी, मुलायम सिंह, रामप्रकाश, रामकरन यादव, अनिल मिश्र, प्यारेलाल,  जलालुद्दीन, नसीम, परमहंस आदि रहे। इस संबंध में फैक्टरी के स्थानीय मैनेजर ओपी शुक्ल ने कहा कि मजदूरों की मजदूरी दस रुपये बढ़ाई जा रही है लेकिन कुछ कर्मचारी अड़े हुए हैं। वहीं श्रम निरीक्षक अरविंद कुमार मद्धेशिया ने कहा कि श्रमिकों को श्रम आयुक्त के नाम से लिखित शिकायत करनी चाहिए। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें