बाहर से आने वाले मजदूरों को थर्मल स्कैनिंग के बाद 14 दिनों के लिये होम क्वारंटीन रहने का निर्देश है। इसके बाद भी मजदूरों के घूमने की सूचना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। विकास खंड के तीन गांव के निगरानी समिति को जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की देर शाम एसडीएम प्रदीप कुमार ने तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है। इस कार्रवाई से निगरानी समिति के सदस्यों में खलबली मची है।
कोरोना वायरस के रोक.थाम के लिए विकास खण्ड के हर गांवों में निगरानी समिति बनायी गयी है। जिसमें सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आगनबाड़ी सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों की समिति बनायी गयी है। इनकी जिमेदारी है कि बाहर से आने वाले गांव के मजदूरों की देख.भाल व होम क्वारंटाइन रहने के लिए प्रेरित करने की है। पूर्व में एसडीएम प्रदीप कुमार की औचक निरीक्षण में बरठी, पौरा व डेढ़ावल गांव की निगरानी समिति की लापरवाही पर नाराजगी जताया था। इस बावत बीडीओ गुलाबचन्द ने बताया कि तीन गांव के निगरानी समिति के सदस्यों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है।