फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने की सूचना पर तीन युवकों को भेजा क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में बाहर से आए तीन युवकों होम क्वारंटीन नहीं रहने पर बुधवार को एसडीएम और सीओ चकिया ने उन्हें चकिया स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। अधिकारियों ने चेताया कि बाहर से आने वाले यदि खुद को होम क्वारंटीन नहीं करते है तो ऐसे लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुड़गावं से तीन युवक शहाबगंज थाना क्षेत्र के ररिया गांव स्थित अपने घर कुछ दिनों पूर्व आए थे। उस दौरान चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके वे लोग सड़कों पर खुलेआम घूम रहे थे। बुधवार को सूचना के बाद एसडीएम चकिया सीपू गिरी, सीओ नीरज पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को ले जाकर चकिया स्थित आदित्य नारयण इंटर कालेज चकिया में क्वांरटीन कर दिया। एसडीएम ने चेताया कि इस संक्रमण काल में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें