फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए मजदूरों को रोजगार मिलेः रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मंगलवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव कलेक्ट्रेट में मिले। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते गैर प्रांत व महानगरों से वापस घर लौटे मजदूरों को गांवों में ही रोजगार दिलाने की मांग की। वहीं डीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा, लॉकडाउन गरीबों पर भारी पड़ रहा है। गैर प्रांत व महानगरों में नौकरी-पीशा कर रोजी-रोटी चलाने वाले जिले के लोगों का रोजगार वैश्विक महामारी ने छीन लिया है। ऐसे में मजबूरन घर वापस लौट रहे हैं। जिला प्रशासन को ऐसे लोगों का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें गांवों में रोजगार मुहैया कराया जाए। कहा कि बाहर से आने वालों के जरिए जिले में संक्रमण न फैल जाए, इसको ध्यान में रखना होगा। साथ ही उन्हें तत्काल घर भेजने की बजाए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाए। यहां भोजन-पानी आदि की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने ने कहा कि कंट्रोल रूम में बाहर से आने वालों के बाबत सूचनाएं इकट्ठा की जा रही हैं। इसके लिए लिंक भी शुरू किया गया है। इस पर आवेदन कर सूचना दी जा सकती है। संबंधित प्रदेश के नोडल अधिकारियों को पत्र भेजकर जनपदवासियों को वापस भेजने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें