फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कांपियों का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मुल्यांकन का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कापियां जांचने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें पहले दिन 450 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षकों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में बुलाकर जल्द मूल्यांकन पूर्ण कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन 11 डिप्टी हेड और 35 परीक्षक उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, कला आदि विषयों की 450 कापियां जांची गई। जेडी ने परीक्षकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। बोले, परिषद ने मूल्यांकन पूर्ण कराने के लिए 25 मई तक की समय सीमा तय की है। ऐसे में उपनियंत्रक परीक्षकों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में बुलाएं। ताकि निर्धारित अवधि से पहले मूल्यांकन पूरा कर कापियां बोर्ड कार्यालय में भेजी जा सकें। उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ला ने बताया कि केंद्र का सैनिटाइजेशन कराया गया है। वहीं सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थर्मल स्कैनर की भी व्यवस्था कराई जा रही है। सभी परीक्षकों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसी तरह पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन फिर से शुरू हुआ। इस मूल्यांकन में कुल प्रधान परीक्षक एवं उप प्रधान परीक्षक 273 नियुक्त हैं। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र पर कुल 30 परीक्षक उपस्थित हुए। मूल्यांकन अवधि में प्रात: संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी द्वारा मूल्यांकन का निरीक्षण किया गया। परीक्षकों से उनकी आने जाने की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है कॉलेज परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है और प्रतिदिन दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें