कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने हर हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने और मतदान कार्य में विघ्न डालने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस से क्षेत्रों में आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को भी कहा। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि समय रहते मतदान की पूरी तैयारी करा लिया जाए।
उपजिलाधिकारियाें को निर्देश दिया कि मतदाता सूचियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। क्योंकि इसी को लेकर अक्सर हंगामा होता है।
मतगणना के लिए अधिकतम टेबूल लगाया जाय और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कि गणना कम से कम समय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। क्षेत्राधिकारियाें को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को पाबन्द किया जाए जिससे चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी न कर सके।
इस दौरान डीआईजी एसके भगत ने गुण्डा एक्ट और जिला बदर के तहत की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों से प्राप्त की और कहा कि इनके तहत अधिकतम
कार्यवाही करते हुए निर्वाचन‘ को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में कोई समस्या नही होगी।