फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी किए प्रशिक्षित

Sun, 22 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लीलापुर स्थित मंडी समिति परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान व  पंचायत सदस्य के चुनाव के मद्देनजर पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने मतपत्र के रंगों की जानकारी देते हुए मतपेटिका खोलने व मतदान के बाद उसे सील करने के बारे में  विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का  उल्लंघन किसी भी हाल में नहीं होने पाए।

प्रथम चरण के मतदान के  मद्देनजर पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 नवम्बर को पोलिंग  पार्टी रवानगी के समय उपलब्ध कराये गये मतदाता सूची का मिलान कर लें।
विज्ञापन


कहा कि मतदान स्थल पर पहुंचने के पश्चात  पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान स्थल पर बैठने की व्यवस्था,  प्रकाश, शौचालय, पेयजल हेतु हैण्ड पम्प सही हालत में है कि नहीं।

अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी होगी, सीसी कैमरा भी लगे रहेंगे तथा अन्य मतदान केन्द्रों पर डिजिटल कैमरे से फोटोग्राफी होगी। 

इस दौरान  परियोजना निदेशक शशिमौली मिश्रा, उपनिदेशक कृषि आरके सिंह, जिला सेवयोजन  अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपेटिका को मतदान हेतु तैयार करने,
विज्ञापन


 मतपेटिका खोलने, सील्ड करने, पेपर सील लगाने की जानकारी दी गयी तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी मौके पर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें