चकिया। नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों की गलियों, मार्गों पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए दो करोड़ से अधिक की जलनिकासी योजना को मंजूरी मिल गई है। दो करोड़ सात लाख 21 हजार रुपये की सीवरेज कार्ययोजना की पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिया है।
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और बोर्ड के सभासद विभिन्न वार्डों में 24 कार्यों की कार्य योजना का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था।
नगर पंचायत को स्वच्छ सुंदर बेहतर बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य के प्रयास से संयुक्त सचिव देवेश मिश्रा की ओर से 207 लाख 21 हजार की प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य शुरू करा दिया जाएगा, इन कार्यों को पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या दूर होगी। संवाद