फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 14.89 करोड़ से 11.5 किमी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। चौरहट से लंका मैदान तक 11.5 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की शुरूआत बृहस्पतिवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में की गई। चौरहट साहूपुरी मोड़ पर मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने शिलान्यास किया। इस सड़क के चौड़ीकरण से चौरहट, साहूपुरी, खुटहा, मन्नापुर, डहिया, रामनगर लंका मैदान तक और करवत, मुहम्मदपुर, बगही, व्यासनगर रेलवे क्राॅसिंग होते हुए चांदीतारा, व्यासपुर के लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस सड़क के चौडीकरण और सुंदरीकरण की शुरूआत हुई है। योजना के तहत 14.89 करोड़ 85 हजार रुपये की लागत से 11.5 किमी सड़क को चौड़ा करने के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत 1700 मीटर सड़क आरसीसी बनेगी। एक साल के अंदर सड़क का काम पूरा हो जाएगा। भाजपा उत्तरी के मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, प्रमोद पटेल, संजय पासवान, दिलीप, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें