फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क, नाली, पेयजल जैसी सुविधाओं का कार्य शीघ्र कराए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख कमला यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख कमला यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शाद अहमद ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराते रहें, जिससे उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) धर्मेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) प्रमोद शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. संजय कुमार तथा सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) मनोज कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर लेखाकार अभिमन्यु सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना देवी, पुष्पा देवी, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें