फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, आरओबी का काम रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। पीडीडीयू-गया रेल रूट पर सैयदराजा कस्बे के समीप लोकमनपुर रेल फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण चल रहा है। रविवार को किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर उत्तरी दिशा में चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य को रोकवा दिया। सेतु निगम का कहना है जिन किसानों का मुआवजा बकाया है, उनका भुगतान जल्दी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सैयदराजा से जमानिया मार्ग पर लोकमनपुर रेल फाटक है। रेलों के परिचालन के चलते यह रूट काफी व्यस्त रहता है। इस दौरान फाटक बंद होने से सैयदराजा से जमानिया गाजीपुर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लंबा जाम लगता है। इसे देखते हुए सेतु निगम वहां आरओबी का निर्माण करा रहा है। मई 2020 में करीब 17 करोड़ की लागत से लगभग छह सौ मीटर लंबे आरओबी का निर्माण करा रहा है। आरओबी निर्माण में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है उन्हें मुआवजा दिया गया है। लेकिन अभी 10 से अधिक ऐसे किसान हैं जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है। रविवार को किसान मुआवजे की मांग करते हुए उत्तरी दिशा में चल रहे काम को रोकवा दिया। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक काम नहीं होगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है उनकी पत्रावली तैयार की जा रही है। जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा। विरोध करने वालों में मंहत सिंह, बाबूलाल, चुलबुल, उमराव आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें