पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर स्थित भारतीय विद्या मंदिर में रविवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा संपन्न कराने में सभी क्लब के कोचों ने सहयोग किया।
परीक्षा में भारतीय विद्या मंदिर ताइक्वांडो क्लब, ओल्ड स्कूल ताइक्वांडो जिम, चंदौली ताइक्वांडो एकडेमी, स्पोर्ट्स जंक्शन इंडिया फाउंडेशन, जया पब्लिक ताइक्वांडो क्लब और जीजीआईसी ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के सचिव अल्ताब खान ने खिलाड़ियों की परीक्षा ली। कोच दिलीप कुमार गुप्ता, आशू पांडेय, राजीव सोनकर, पंकज सोनकर, अमित मौर्या, सूर्यप्रताप चौहान, अमित सिंह, शिव प्रताप चौहान आदि ने परीक्षा में सहयोग किया। परीक्षा में प्रतिभाग अमन सोनकर, आकाश सोनकर, श्वेता पटेल, हिमांशु सोनकर, वरुण सोनकर, अभय पटेल, संदीप पटेल, रोहित सोनकर, अनूप पटेल, शीतल चौहान, रिमझिम, अंजलि, गोकुल, सुनील, आकाश, कृष, गौरव, रिजवान, राजवीर सिंह आदि ने किया। संवाद