फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष व शमीक ने जीता गोल्ड

Sun, 18 Dec 2016 01:42 AM IST
chandauli
विज्ञापन
साहुपुरी में सीबीएसई के राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : chandauli
विज्ञापन
सनबीम स्कूल मुगलसराय की ओर से साहूपुरी स्थित मैदान में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘पारंपरिक इंडियन बो’ श्रेणी में 14 व 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दी ब्रिटिश स्कूल मोहाली के मोक्ष धीर ने 14 आयु वर्ग में एवं स्माल वंडर स्कूल जबलपुर शमीक तिवारी ने 19 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर कब्जा कर गोल्ड मेडल झटका। जबकि सनबीम स्कल सनसिटी वाराणसी के रोहित कुमार द्वितीय एवं स्कूल आफ स्कालर्स वाराणसी के अनय पुंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में ब्राइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत के पीयूष दहिया ने दूसरा एवं रॉयल पब्लिक स्कूल फेतहबाद के हरजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त कर रजत और कांस्य हासिल किया। शाम को सनबीम स्कूल मुगलसराय के ऑडिटोरियम में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें सीबीएसई के तीरंदाजी-प्रतियोगिता संयोजक लोकेश चन्द्र ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। इसके पूर्व विद्यालय के सेक्रेटरी यदूराज कानूडिया एवं डायरेक्टर श्वेता कानूडिया ने मुख्य अतिथि सीनियर डीपीओ मुगलसराय रेल मंडल जेपी सिंह को ‘पुष्प-गुच्छ’ देकर स्वागत किया।

बाद में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि तीरंदाजी का खेल विश्व को भारत की तरफ से दिया हुआ एक उपहार है। इससे मन की एकाग्रता के साथ जीवन में अनुशासन का विकास होता है। कार्यक्रम में एडीशनल जिला जज चंदौली आदित्य चतुर्वेदी एवं डीपीओ मुगलसराय मंडल चन्द्रशेखर आजाद, उप प्रधानाचार्या  स्मृति खन्ना, शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें